रेलवे स्टेडियम में हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन


गोंडा। रेलवे स्टेडियम गोंडा में स्वर्गीय मोहम्मद अहमद दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष जसपाल सिंह सलूजा एवं कोषाध्यक्ष डॉ राजेश श्रीवास्तव के साथ विशिष्ट अतिथि चित्रांश कल्याण परिषद के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, पूर्व प्रोफेसर शेर बहादुर सिंह, अजय विक्रम,विजित ,भूपेंद्र,अतुल,मौजूद रहे।मुख्य अतिथि ने खेल प्रारम्भ से पूर्व खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। कांग्रेस पार्टी के खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी कांग्रेस पार्टी विकास मनोहर श्रीवास्तव (पत्रकार) के द्वारा पत्रकार साथी अनूप श्रीवास्तव को (उपजा) राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने पर उन्हेस्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ जनपद के वरिष्ठ आज तक चैनल के पत्रकार अंचल श्रीवास्तव व उपजा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जी सी श्रीवास्तव जी का भी सम्मान हुआ ।आज कुल 4 मैच खेले जाएंगे जिसमें विजय टीम को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य गण शानू मलिक, सुनील, चांद ,अतुल श्रीवास्तव विजित श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा । निर्णायक मंडल की भूमिका में आशुतोष रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा