विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी गोंडा
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर ली है चुनौती अब आदित्यनाथ और उनके मंत्री बताये कब और कहाँ शिक्षा और स्वास्थ जैसे मुद्दों पर बहस करनी है: अनुज पाठक, जिला प्रभारी
दिल्ली के जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ और स्कूल जैसी जैसी सहूलियतों पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक़: दिग्गज़ पाण्डेय, जिलाध्यक्ष
गोंडा। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी, गोंडा इसकी तैयारियों में जुट गयी है। ज़िले के समस्त पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने इस घोषणा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जिलाध्यक्ष, दिग्गज़ पाण्डेय ने कहा की उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आई उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है पर अब ये तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी। अब उत्तर प्रदेश में भी बिजली-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार आदि मुद्दों पर बात होगी। आम आदमी पार्टी जिसके दिल्ली विकास मॉडल को दुनिया ने सराहा है हम वही मॉडल उत्तर प्रदेश में भी लागू करेंगे।
इसी क्रम में प्रदेश सचिव और गोंडा जिला प्रभारी इं अनुज पाठक ने कहा की हमे ख़ुशी हो रही है ये देख कर की सिर्फ हमारी चुनावी रण में उतरने के एलान से ही आदित्यनाथ सरकार के मंत्री स्कूल और हॉस्पिटल जैसे मुद्दों पर बात करने लगे है।
उन्होंने कहा की दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आदित्यनाथ सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। वह आगामी २२दिसंबर 2020 को लखनऊ आ रहे है। हम सिद्धार्थ नाथ सिंह जी से अनुरोध करते है की अपनी सुविधानुसार बहस का समय और स्थान निर्धारित कर बता दे। इस मामले में खुली बहस से अब उनको इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। प्रदेश और देश को पता चलना ही चाहिए की किसका शिक्षा और स्वास्थ का मॉडल बेहतर है और किसके दावे खोखले है।
ज़िला सचिव वकील अहमद ने कहा की पार्टी प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाती है कि उत्तर प्रदेश में भी महिला सुरक्षा के साथ-साथ वो सभी सुविधाएं मिलेंगी जो दिल्ली की जनता को मिलती है। मुफ्त बिजली मुफ्त पानी मुफ्त शिक्षा मुफ्त चिकित्सा और २४ घंटे बिजली, मुफ्त पानी, मोहल्ला क्लिनिक, चमचमाते सरकारी स्कूल, महिला सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर कैमरा और रोजगार जैसे तमाम बुनियांदी सुविधाओं पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक़ है।