रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वाला युवक गोंडा स्टेशन से गिरफ़्तार

RPF पोस्ट गोंडा। मुखबिर खास द्वारा सूचना दिया गया कि एक व्यक्ति जो रेल टिकटों की दलाली करता है रेलवे स्टेशन गोंडा के सर्कुलेटिंग एरिया में रेल टिकट बनवाकर बेचने की बात कर रहा है। उक्त सूचना पर उप निरीक्षक छोटेलाल यादव साथ कांस तेजनाथ यादव एवम सी आई बी गोंडा हेड कॉ्स्टेबल श्रीराम सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचे। सर्कुलेटिंग एरिया में लगे रेल इंजन के पास खड़े एक व्यक्ति की तरफ मुखबिर द्वारा इशारा किए जाने पर उक्त व्यक्ति के पास पहुंचकर अपना परिचय देते हुए पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम शिवपूजन दुबे पुत्र सन्तोष कुमार दुबे निवासी ग्राम परसा महेसी थाना करनैलगंज जिला गोंडा बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक आरक्षित रेल टिकट व एक मांगपत्र मिला । उक्त टिकट गाड़ी संख्या 09038 का स्लीपर क्लास का कुल 04 व्यक्तियों का था । जिसकी कीमत 3460 रुपए था । 
उक्त व्यक्ति द्वारा किए गए कार्य को रेल अधिनियम के दरा 143 का बखूबी जुर्म बनता पाकर उक्त स्टाफ द्वारा समय 15.10 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध रेसुब पोस्ट गोंडा पर मु. अ.स. 924/2020 सरकार बनाम शिवपूजन दुबे पंजीकृत किया गया है।
जांच ए एस आई हवालदार राम द्वारा की जा रही है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा