प्रसपा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, जिला अध्यक्ष ने कहा पार्टी किसानों के साथ

गोंडा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर प्रसपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में आंदोलनरत किसानों के समर्थन एवं सरकार के कृषि तथा किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आज जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया, जिसमें किसान विरोधी काले कानूनों को तत्काल वापस लेकर किसानों की सभी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई है। श्री शुक्ल ने कहा कि प्रसपा किसानों के साथ है। यदि कृषि विरोधी कानून वापस न लिए गये तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा।
    इस अवसर पर जमाल मोहम्मद चौधरी, गोविंद शिल्पकार, मदन मोहन मिश्र, परवेज सलमानी, अंकित शुक्ला, कारी साहब, अजीम वारसी, हाजी सिकंदर, महेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।