अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री ने की पत्रकार वार्ता



लखनऊ ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार वार्ता की और पत्रकारों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आम आदमी पार्टी टीएमसी और लेफ्ट की सभी पार्टियां इस समय जब किसान आंदोलित हैं तो किसानों को बरगलाने का कार्य कर रही हैं उन्होंने लगभग सभी पार्टियों की कड़ी निंदा की और कहा कि इन सभी पार्टियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संसद की स्थाई समिति में यह पार्टियां कुछ और कहती हैं जब संयुक्त रूप से बैठक होती है तो इन सभी पार्टियों के नुमाइंदे कुछ और कहते हैं और बाहर आ करके इनका कुछ और कहना हो जाता है इससे इन का दोहरा चरित्र स्पष्ट होता है मुख्यमंत्री ने अपने 20 मिनट की पत्रकार वार्ता में लगभग सभी पार्टियों के लोगों को आड़े हाथों लिया और या बताया कि 2004 से 2014 के यूपीए सरकार के शासनकाल में कांग्रेस ने लगभग सभी पार्टियों के साथ मिलकर एपीएमसी एक्ट की वकालत की थी जिसका आज यह पुरजोर विरोध कर रहे हैं जिससे इन सभी का दोहरा चरित्र और चेहरा सबके सामने आ गया है केवल उसको किसानों को समझाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री
श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भी लोग उत्तर प्रदेश मे या पूरेेेेे देश में वैमनस्य फैलाने का कार्य कर रहे हैं इन को किसी भी प्रकार से बख्शा नहीं जाएगा ।