बिजली उपकरण की चोरी का झूठा मुकदमा लिखाने वाला वादी गिरफ्तार, चोरी का माल कीमत लगभग 5 लाख रुपए बरामद


गोंडा।  दिनांक 26.11.2020 को वादी इन्द्रजीत दुबे पुत्र राजकुमार दुबे नि0 ग्राम पथवलिया थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा बिजली का सामान चोरी हो जाने के सम्बन्ध में थाना खरगूपुर मे अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त चोरी की घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु थानाध्यक्ष खरगूपुर को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के अनुक्रम व अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज के पर्यवेक्षण में विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा सौभाग्य योजना के अन्तर्गत ग्राम जानकी नगर पोखरा में ग्रामीण विधुतीकरण का कार्य दिग्विजय काॅन्सट्रक्शन के प्रोपराइटर इन्द्रजीत दुबे द्वारा कराया गया था। कार्यपश्चात शेष बचे विधुत उपकरणों को बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा वापस जमा कराने हेतु प्रोपराइटर इन्द्रजीत को नोटिस जारी की गयी थी। परन्तु प्रोपराइटर द्वारा बचे हुए समान (कीमत लगभग 5 लाख) को जमा न करके एक योजनाबद्ध तरीके से मौके से सामान लाकर अपने घर के पीछे छुपा दिया था तथा कुछ सामान कबाड़ियों को बेच दिया था, और एक मनगढ़न्त तरीके से थाना खरगूपुर में चोरी का झूठा मुकदमा लिखवाया था। अभियुक्त इन्द्रजीत दुबे को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से उक्त सामान बरामद किया गया। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा