प्रशासन की नाक के नीचे साधन सहकारी समिति की बिल्डिंग बनी कूड़ा फेंकने और जानवरों का अड्डा
गोण्डा। ग्राम पंचायत पूरे शिवा बख्तावर विकास खंड झंझरी जनपद गोंडा यहां के साधन सहकारी समिति की बिल्डिंग आप देख सकते हैं जहां पर जब से देश आजाद हुआ तब से एक ही मालिकाना हक होने के नाते इस बिल्डिंग की हालत जर्जर हो चुकी है और इसमें गोबर का कंडा पाथना एवं पशुओं को बांधने का काम हो रहा है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लिए दिन प्रतिदिन कुछ ना कुछ ऐसी व्यवस्थाएं कर रही है जिससे किसानों को सुविधाएं मिलती रहे जिसका किसान सम्मान निधि उदाहरण है। लेकिन पूरे शिवा बख्तावर के ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र पांडे जी के द्वारा एवं निवर्तमान प्रधान शांति देवी की उदासीनता की वजह से इस समिति गोदाम का हालत काफी जर्जर हो चुकी है और लापरवाही का सबूत दिया गया है ऐसी स्थिति में उच्च अधिकारियों को भी इसकी भनक नहीं लग पा रही है जबकि मुख्यालय से बगल में मेन रोड पर है झंझरी ब्लॉक तिराहे के बगल में पड़ता है जब की पूरी शिवा बख्तावर में काफी संख्या में लोग किसान सम्मान निधि का फायदा उठा रहे हैं लेकिन उनको खाद बीज लेने के लिए प्राइवेट दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है जबकि नाइस की रंगाई हुई है ना बताई हुई है यह सरकार की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान उठा रहे हैं।