थाना कौड़िया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिसैया में हुई विवाहिता की हत्या का आरोपी मामा गिरफ्तार


गोण्डा। दिनांक 09.02.2021 को थाना कौड़िया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सिसैया मे एक विवाहिता की गला काट कर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर उच्च अधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुॅचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष कौड़िया को दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थानाध्यक्ष कौडिया द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियुक्त को दिनांक 10.02.2021 को मय आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसकी भांजी सोनिया खातून पुत्री आरिफ अली नि0 सिसैया थाना कौड़िया जनपद गोण्डा की दोस्ती गांव के ही एक लड़के से थी। परन्तु सोनिया का विवाह उसके परिजनों द्वारा गांव के ही एक दूसरे लड़के से कर दिया गया था, लेकिन सोनिया लगातार अपने पूर्व के दोस्त के सम्पर्क में थी जिसका हमलोगो द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। दिनाक 09.02.2020 को सोनिया अपनी ससुराल से भागकर अपने पूर्व के दोस्त के घर चली गयी थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर मैने सोनिया की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा