जिला चिकित्सालय में जमा पानी दे रहा बीमारियों को न्योता, जानें किसने दिया प्रार्थना पत्र और की कार्यवाही की मांग?


गोंडा। जिला अस्पताल परिसर में कमरा नंबर 26 के बाहर आने जाने वाले आम रास्ते पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी गोंडा और पुलिस अधीक्षक गोंडा को प्रार्थना पत्र दिया गया। पूरे सेवा बख्तावर के प्रधान पद प्रत्याशी सर्वेश कुमार मिश्रा ऊर्फ ज्ञान मिश्रा के द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी गोंडा और पुलिस अधीक्षक गोंडा को लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर कमरा नंबर 26 के बाहर जलभराव को दूर करने की मांग की गई, इसके पहले प्रार्थी के द्वारा जिलाधिकारी गोंडा और मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके भी उपर पूरे घटना की जानकारी दी गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई अभी तक प्रशासन की लापरवाही कहा जाएगा उदासीनता कि जब मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है और जिलाधिकारी गोंडा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी बताने के बाद कोई कार्यवाही नहीं होती है प्रार्थी ने थक हार कर आज प्रमुख चिकित्सक जिला अस्पताल और पुलिस अधीक्षक गोंडा को प्रार्थना पत्र दिया है देखना यह है कि कार्यवाही कब तक की जाती है। गौरतलब है कि जलभराव की स्थिति से मच्छर उसमें पर अपने लगते हैं जिससे मलेरिया जैसे गंभीर बीमारियां होने का भी डर है और लोगों को आवागमन में भी असुविधा का सामना करना पड़ता है लेकिन उसके बावजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी की निगाहें उस ओर नहीं गई।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा