सीसीटीवी की मदद से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा द्वारा यात्री का खोया हुआ सामान कीमत ₹70000 बरामद कर यात्री को सुपुर्द किया
गोण्डा। दिनाक 11.02.21 को रेलवे सुरक्षा बल गोंडा पर उपस्थित होकर एक यात्री नाम सद्दाम हुसैन पी एन आर नंबर 8634047380 ने बताया कि दिनाक 10.02.21 को ट्रेन संख्या 02542 से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोण्डा यात्रा कर परिवार सहित आया था और एक कुली की मदद से अपना सामान बैग आदि स्टेशन के बाहर पहुँचवाया था ,घर जाकर देखा तो एक बैग नहीं मिला जिसमे पत्नी के कान के सोने के झुमके कीमत 50000 , 4000 रुपए नकद और कपड़े आदि थे उनके बताये अनुसार सउनि लाल साहब रेसुब/गोण्डा द्वारा सी सी टी वी फुटेज देखी गयी तो उक्त यात्री को गोंडा स्टेशन पर ट्रेन नंबर 02542 से उतर कर कुली मेहबूब आलम बिला नंबर 53 की मदद से सामान सहित बाहर जाना पाया गया साथ ही कुली द्वारा उनका सारा सामान उनकी गाड़ी के पास रखना पाया गया एवम गायब बैग भी बाकी सामान के साथ रखना पाया गया एवम यह संज्ञान मे आया कि जहाँ पर कुली द्वारा यात्री सद्दाम का सामान रखा गया था उनके बगल में अन्य यात्रियो के भी बैग रखे हुए थे, यात्री सदाम द्वारा जल्दी मे सभी सामान अपनी गाड़ी मे रख लिए जबकि एक बैग जो अन्य यात्रीयो के बगल मे रखा था उसको वही भूलवश छोड़ दिया, बाद मे यात्रियों का एक ग्रुप अपने सामान के साथ उस बैग को भी अपने ही ग्रुप के किसी साथी का समझकर ई रिक्शा मे रखकर चले गए, जो यात्री ई रिक्शा से गये उनकी डिटेल्स RPF के पास नही थी अत उन यात्रियो तक पहुँचना मुश्किल था परंतु सी सी टी वी की मदद से ई रिक्शा वाले व्यक्ति जो उन सभी यात्रियों को स्टेशन से लेकर गया था को अन्य ई रिक्शा चालको की मदद से चिन्हित किया गया जिसका नाम मोहम्मद हुसैन ई रिक्शा नंबर UP 43 T 2482 होना पाया गया उक्त ई रिक्शा चालक से संपर्क किया तो उसके द्वारा उन यात्रियो को जहाँ छोड़ना बताया वहाँ पर ले जा सकना बताया ।
अतः एक टीम को उस ई रिक्शा चालक की मदद से बैग ले जाने वाले यात्रियों के पते ग्राम बेलवा पोस्ट मोतीगंज जनपद गोंडा पर पहुॅचा गया एवम उन यात्रियों से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया की गाँव के ही करीब 6 लोग अपने सामान के साथ ट्रेन नंबर 02542 से आये थे और सभी ने मिलजुलकर अपने बैग स्टेशन बाहर लाकर ई रिक्शा पर लादकर घर ले आये थे अभी तो हम लोगो ने अपने समान चेक भी नही किये है, रेलवे सुरक्षा बल द्वारा उनको मिसिंग बैग के बारे मे बताया गया और उनको उनके सामान चेक करने को कहा तो एक बैग एक्स्ट्रा उनके बैग मे मिला जो उनका नही था अत उस बैग एवम यात्रियों के ग्रुप के मुख्य यात्री मोहम्मद शब्बीर पी एन आर संख्या 8233733925 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा पर लाया गया एवम बैग के मालिक सद्दाम हुसैन को भी पोस्ट पर बुलवाया गया एवम उनके समक्ष उनसे ही बैग खुलवाया गया तो उसमे रखे सभी कपड़े सोने की झुमकी, 4000 रुपए नकद ठीक ठीक मिला अत सब सामान को आवश्यक कार्यवाही के बाद उसके स्वामि को समय 11.15 बजे सुपुर्द किया, स्वामी ने सोने की झुमकी की कीमत 50000 रुपए और समान की कीमत करीब 20000 बतायी जिसमे रुपए 4000 नकद भी शामिल हैं, बैग के स्वामी ने रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठ की प्रशंसा की और धन्यवाद दिया।