65वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह में रेलवे सुरक्षा बल गोण्डा के उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह DRM अवार्ड से सम्मानित


गोंडा। आज दिनांक 12/02/2021 को 65 वा रेल सप्ताह पुरस्कार बर्ष/2020 के मद्देनजर उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह द्वारा बर्ष 2020 में पूरी सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से किये गए सराहनीय कार्यो को देखते हुए उक्त समारोह में DRM अवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त उनि. द्वारा किये गए उत्तम कार्यो का ब्यौरा निम्न प्रकार से है:-

■ इनके द्वारा वर्ष 2020/21 में आरपी (यूपी) एक्ट के 10 मामलो में रेल सम्पति की चोरी करनेवाले कुल 33 अपराधियो व चोरी के सम्पति को खरीदने वाले 03 रिसीवरो को अपने जज्बे से स्टाफ की मदद से गिरफ्तार कर कुल 3,91,269/-रू0 की चुराई हुई रेल सम्पति को बरामद किया गया है।

■ इनके द्वारा रेसुब पोस्ट गोण्डा के क्षेत्राधिकार में अवैध रूप से रेलवे आरक्षित ई-टिकट के खरीदफरोक्त करनेवाले ब्यापारियो के विरूद्ध अभियान चलाकर 07 मामले पकडते हुये उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी है।

■ इनके द्वारा ट्रेनों में यात्री सामानो की चोरी तथा लूट करनेवाले 03 अपराधियो को गिरफ्तार करते हुये उनसे 3 अदद चोरी का मोबाईल व सामान कुल कीमती 46500/-रू. बरामद करते हुये रेसुब पोस्ट गोण्डा पर दर्ज पूर्व के टीओपीबी मामलो का उदभेदन किया गया है। 

■ इनके द्वारा कोरोना अवधि में लाॅक डाउन के दौरान चल रही श्रमिक स्पेशल गाडियो में सतर्कतापूर्वक प्रवासी मजदूरो को गोण्डा स्टेशन पर उतरान कराकर उनके गन्तब्य को भेजा गया तथा उक्त अवधि में एक प्रवासी महिला श्रमिक स्पेशल गाडी भरूच-छपरा में प्रसव पीडा से परेषान थी, को तत्काल अटेण्ड कर कोविड-19 नियमो का वाखूबी पालन करते हुये व्हील चेयर व एम्बुलेस का तत्काल बन्दोबस्त कर जिला चिकित्सालय सुरक्षित पहूॅचाया गया, जहाॅ महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ। 

■ इनके द्वारा वर्ष 2020 से अब तक की अवधि में कुल 09 लावारिस बच्चो को ट्रेन व रेल परिसर से लावारिश हालात में रेस्क्यू कर चाईल्ड लाईन गोण्डा को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

           उक्त कार्यो के साथ-साथ इनके द्वारा अपने उच्चाधिकारियो द्वारा दिये गये आदेश-निर्देश का अनुपालन तत्परतापूर्वक एवं समय से किया जाता है। गोण्डा RPF में रेल अधिनियम एवं आरपी(यूपी)एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत मामलो की जाॅच समयावधि से पूर्व शिकायत पत्र माननीय न्यायालय में दाखिल किया जाता है तथा तथा उक्त के साथ साथ अन्य प्रशासनिक कार्यो में भी इनका योगदान सक्षम है।  

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा