शातिर चोर गैंग के 02 सदस्य गिरफ्तार, अवैध तमंचा, चाकू व चोरी का समान बरामद




गोण्डा। जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम व चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को कड़े निर्देश दिये थे, उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 20/21.02.2021 की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक मय पुलिस बल के रात्रि गस्त/देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित अभियुक्त में रवाना होकर कस्बा इटियाथोक में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि शातिर चोरो का एक गिरोह जो हथियारो से लैस है, स्टेशन के सामने खाली पड़े मैदान में एकत्रित होकर चोरी की योजना बना रहे है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर दबिश देकर उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण व जामातलाशी के दौरान अभियुक्त अतीक सिद्दकी के कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर एवं अभियुक्त परवेज के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया।


पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हमलोग रात्रि के अंधेरे में डुप्लीकेट चाभी से दुकानों का ताला खोलकर/तोडकर समान व नगदी चुरा लेते है, चोरी के समान को गांव देहात में जाकर लोगो को बेचकर जो पैसा मिलता है उसे आपस में बाट लेते है। अभी 02 दिन पूर्व हमलोगो ने डुप्लीकेट चाभी से एक इलेक्ट्रानिक के गोदाम का ताला खोलकर उसमें रखा काफी इलेक्ट्रानिक समान चोरी किया था। जिसे हम लोगों ने अपने घरों में छिपा कर रखा हुआ है। अभियुक्तगणों की निशानदेही से चुराया हुआ इलेक्ट्रानिक समान- 13 अदद एल0ई0डी0 टी0वी0, 02 अदद फ्रिज, 03 अदद वाशिंग मशीन, 02 अदद गीज, 05 अदद इन्वर्टर, 01 अदद मिक्सी, 01 अदद साउन्ड, 01 अदद कूलर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा