अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति गोंडा ने किसानों के पक्ष में दिया धरना और ज्ञापन


गोण्डा। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति गोंडा के कमेटी पदाधिकारियों द्वारा गांधी प्रतिमा गोंडा के समक्ष उपवास कर माननीय राष्ट्रपति महोदय तथा जिला अधिकारी महोदय गोंडा को ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के संरक्षक विजय कृष्ण पांडे पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी तथा संचालन दिलीप शुक्ला जिला महामंत्री कांग्रेस पार्टी ने किया। उपवास के कार्यक्रम के आयोजक पंकज चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी ने कहा कि किसान विरोधी काले कानून वापस लिए जाने तथा एमएसपी का तत्काल निर्धारण किए जाने की मांग वह देश के किसान आंदोलन के समर्थन में सत्याग्रह किसान नेताओं द्वारा चलाया जा रहा है राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मौर्या ने कहा कि यदि मांगें न मानी गई तो जनपद गोंडा के विभिन्न किसान संगठन 15 फरवरी 2021 को क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र पर विरोध स्वरूप जनपद गोंडा का नगदी फसल गन्ना जलाकर सरकार के प्रति विरोध जताएंगे। उपवास सत्याग्रह कार्यक्रम को कांग्रेस नेता केटी तिवारी, दुर्गा प्रसाद मौर्या,विनय कुमार धोबी, ओम प्रकाश सोनकर, किसान मजदूर संगठन राष्ट्रवादी गोंडा के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मौर्या कमीक्षा प्रसाद, वीरेंद्र वर्मा,बलिराम वर्मा, लल्लू राम वर्मा, राम गोपाल वर्मा, शिव बच्चन निषाद, जगदंबा वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, लोक दल पार्टी के नेता अर्जुन वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा