अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, 2 अदद अवैध तमंचो सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 16.02.2021 की शाम को प्रभारी निरीक्षक मनकापुर मय हमराह फोर्स के संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि असरफाबाद जंगल में कुछ लोग मोटरसाईकिलों के इंजन आदि को खोल रहे है तथा कुछ मोटरसाईकिलें एक लोडर गाड़ी में लदी खड़ी है, जिनको कही ले जाने की फिराक में है जो चोरी की हो सकती है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर दबिश देकर उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की उपरोक्त बरामदगी की गयी। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त राजेश पाण्डेय व ताहिर अली के पास से 01-01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01-01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, अभियुक्त राजकुमार व अभियुक्त राजन उर्फ शान्ती विजय शुक्ला के पास से 01-01 अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इनका एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना राजेश पाण्डेय उपरोक्त है, जो गिरोह के सदस्यों से जनपद गोण्डा व आस-पास के क्षेत्रों से मोटरसाईकिलों की चोरी करवाकर उनके नम्बर प्लेट आदि बदलकर अन्यत्र जगहों पर अच्छे दाम लेकर बेच देता है। पूछताछ से अभियुक्तगणों ने थाना मनकापुर, खोड़ारे में मोटरसाईकिल चुराने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।