जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के विजेताओं को दिया गया सर्टिफिकेट, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया कार्यक्रम
बहराइच - ताईक्वांडो खेल अपने आप मे अदभुत है इससे सेहत तो फिट रहती है साथ ही आत्मा सुरक्षा की दृष्टि से भी कारगर है इसी के तहत उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में ताईक्वांडो का बढ़ रहा क्रेज इन्दिरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगातर लड़के लड़कियों को इसकी ट्रेनिंग दी जाती है इससे लड़के व ख़ासकर तौर से लड़कियां आत्मा निर्भर हो रही है बहराइच में हाल ही में हुए ताईक्वांडो डिस्ट्रिक्ट चैम्पियनशिप कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके प्रतिभागियों को आज इन्दिरा स्टेडियम में सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम की मुख्यातिथि महिला थाना प्रभारी मंजू पाण्डे, व जिला क्रीङा अधिकारी ए0आर0 अंसारी, अनीस खां एडवोकेट व पत्रकार नूर आलम वारसी के हाथों वितरण कर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष एज़ाज़ अली ज़द्दू सचिव इसरार अली कोच सकिर अली,सागर,नित्य पासवान के साथ ही पत्रकार शकील अहमद, सुदेश कुमार, व भारी संख्या में प्रतिभागी रहें मौजूद