"तुम्हारे शौर्य के गीत,कर्कश शोर में खोये नहीं। गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं।" विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने पुलवामा हमले में मारे गए शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गोंडा। एक तरफ जहां आज नवविवाहित जोड़ों के लिए प्यार के इजहार का दिन था तो वहीं दूसरी तरफ जनपद के विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने शहीदों को याद कर अपने दिन को सार्थक किया। गौरतलब है कि आज ही के दिन पुलवामा में सैनिकों की गाड़ी पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 40 भारतीय सेना के जवानों की मौत हो गई थी उन्हें शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज गांधी पार्क में विभिन्न समाजसेवी संगठनों के द्वारा गांधी प्रतिमा के नीचे और शहीदों की प्रतिमाओं के पास अलग-अलग प्रकार से कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम इंकलाब फाउंडेशन और परसपुर विकास मंच समेत कई समाजसेवी संगठनों और कई युवा समाजसेवियों ने गांधी प्रतिमा के नीचे माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की 



तत्पश्चात शाम होते-होते कुछ और संगठनों और स्थानीय लोगों ने अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा के पास मोमबत्ती जलाकर तथा मशाल जुलूस निकालकर शहीदों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इंकलाब फाउंडेशन के अविनाश सिंह,परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह, युवा समाजसेवी अमर यादव, सिद्धार्थ शुक्ला, विनय यादव, रवि यादव समेत कई युवाओं ने 2 मिनट का मौन रखकर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

नही रखा कभी कोई गुमाँ झूठे कसीदों पर,
खरे सच की तरह उतरे खरे सबकी उमीदों पर,

नवाज़ेंगे भला कैसे फ़क़त उनको गुलाबों से,
ये सारा बाग ही कुर्बान पुलवामा "शहीदों" पर !!

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा