वरासत आभियान के तहत खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

लखनऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरासत अभियान 15 दिसंबर से 2020 से 15 फरवरी 2021 तक चलेगा। इस अभियान के तहत बिना किसी विवाद के उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने के लिए सभी ग्राम सभाओं में वरासत अभियान चल रहा है। अभियान के तहत वरासत दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा है। 
मुख्य्मंत्री ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों से कहा है कि जिले में दर्ज व निस्तारित होने वाले वरासत प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण करें और यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी वरासत प्रकरण किसी भी स्तर पर समय सीमा के बाद लंबित न रहे। वरासत के प्रकरणों में समय से कार्यवाही की जाए जिससें कोई विधिक उत्तराधिकारी अपने उत्तराधिकार से वंचित न रहें।वरासत अभियान के दौरान खतौनी में नाम दर्ज कराने में आने वाली समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नबंर-0522-2620477 जारी किया गया है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि वरासत अभियान मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में एक है। इसलिए इस अभियान को पूरे मनोयोग से चलाया जाए।
राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि वरासत अभियान के दौनान खतौनी में नाम दर्ज किया जा रहा है। यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। अभियान के दौरान अब तक 6,98,946 आवेदन पत्र ऑनलाइन दर्ज किए गए है। इनमें से 6,61,022 आवेदन पत्र वरासत अभियान के दौरान निस्तारित किया गए और शेष को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिया गया है।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा