सपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अफजल खान और उनकी टीम ने किया स्वर्गीय सोहराब खान सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ


गोण्डा। आज मेवातियान गोंडा मे स्वर्गीय सोहराब ख़ान (सर्किल रूल आउट) क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफज़ल खान शामिल हुए। अपनी टीम के साथ शामिल होने पर उनका और उनकी टीम का शानदार स्वागत किया गया। इस टूर्नामेंट के मौके पर खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच मोहम्मद अफजल खान ने कहा, खेल एकता का प्रतीक है क्योंकि किसी भी खेल में हार और जीत पर दोनों टीमें एक दूसरे का हौसला अफजाई करते हैं। और खेल में सभी वर्ग सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर खेलते हैं, इसमें हमारी एकता, भाईचारा बढ़ता है। खेलने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। और मैं हमेशा चाहूंगा कि हमारे जिले से अगर क्रिकेट फुटबॉल हाकी जैसे खेलों को आगे बढ़ाया जाए तो यह हमारे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर होगा जो इन्हें आगे नेशनल, इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का हौसला देगा। और इससे हमारे जिले का प्रदेश और देश में मान व सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के द्वारा क्रिकेट प्रेमियों के लिए इकाना स्टेडियम एक तोहफा है जिसमे मैं गोण्डा के युवाओं को देखना चाहता हूँ ।।


मोहम्मद अफजल खान ने उत्तर प्रदेश मे अखिलेश यादव जी के द्वारा ऐसे कई शानदार कामों को दर्शकों के बीच मे बताया और कहा कि दोबारा समाजवादी सरकार बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के द्वारा ऐसे ही कई काम है जो उनका सपना था किये जाएंगे जिससे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बन सके। उन्होंने कहां कि मैं खुद भी एक खिलाड़ी हूं। मै अपने गोंडा के सभी खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को अखिलेश यादव जी द्वारा दिये गए इकाना स्टेडियम के लिए धन्यवाद देता हूं।। 
इस मौके पर साथ में मोहम्मद सलीम जिला सचिव(सभासद),आसिफ सिद्दीकी जिला सचिव, राजेश पांडे जी, मोहम्मद शाहिद खान, मोहम्मद कलीम ख़ान, मोहम्मद शारिक खान( शादाब) और समाज सेवक आफताब तन्हा जी भी साथ में रहेl


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा