कर्नलगंज। अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त सतीश कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 300 अल्प्राजोलम की टेबलेट बरामद किया गया। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।