सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 व्यक्ति गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जुआरियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर सब्जी मण्डी के पास से जुआं खेलते हुए कुल 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल-1,010 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना छपिया मे जुआ अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।