गोंडा। कांग्रेस ने शुरू की 2022 की तैयारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
गोंडा। आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इटियाथोक के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता शिव कुमार दुबे उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी जी के अगुवाई में 2022 विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिले में अपने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बलबूते सभी 7 सीटों पर चुनाव जीतने जा रही है। प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने कहा जिले में जिला अध्यक्ष के मेहनत का परिणाम और ब्लॉक न्याय पंचायत गांव स्तर तक आज कांग्रेस पार्टी का सिपाही पूरी तैयारी के साथ खड़ा है जिसका परिणाम 2022 के चुनाव में दिखाई पड़ेगा वर्तमान भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है किसान छात्र युवा व्यापारी सब परेशान है और सभी लोग अब चुनाव का इंतजार कर रहे हैं समय आने पर भाजपा को करारा जवाब मिलेगा। बैठक में मुख्य रूप से विनय कुमार वर्मा रोली श्रीवास्तव सत्या पटेल मस्तराम वर्मा चेतराम यादव राकेश कुमार मौर्या जयंत सिंह रामप्रसाद भारती बृजमोहन वर्मा नंद लाल प्रजापति बच्छराज कुरील गंगाराम रामचरण गौतम राघव राम वर्मा हैसियत खान सतीश इंद्रमणि वर्मा राठ शहाबुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा ने किया।