बाराबंकी में भीषण सड़क दुर्घटना,18 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डी जी पी मुकुल गोयल ने जताया दुख, हेल्प लाइन नंबर जारी


बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने डबल डेकर बस में पीछे से टक्कर मार दी। एडीजी जोन लखनऊ के अनुसार इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि 15 लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी।पुलिस के अनुसार अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस रात करीब एक बजे खराब हो गई थी। तेज बारिश के कारण बस को किनारे खड़ी करके चालक और परिचालक उसकी मरम्मत करवा रहे थे। इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कि अधिकांश की मौत मौके पर ही हो गई। बता दें कि हरियाणा से बिहार जा रही डबल डेकर रामसनेहीघाट के पास बस खराब हो गई। इसके बाद यात्री उतरकर बस के नीचे, उसके आगे और आसपास लेट गए। इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस और ट्रक की चपेट में आकर करीब 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोगों ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ट्विटर पर जताया दुख और व्यक्त की संवेदना। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा