गैस सिलेण्डरो की कालाबाजारी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 51 सिलेण्डर बरामद
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने सिलेण्डर की कालाबाजारी करने वाले अभियुक्त राजेन्द्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 भरे व 19 खाली सिलेण्डर बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त अनाधिकृत गैस एजेंसी से एवं मानक से कम वजन के गैस सिलेण्डरो को पिकअप पर लादकर अवैध तरीके से बिक्री/कालाबाजारी करता था।