चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में वाहन चोरो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त अरूण सिंह को गिरफ्तार उसके कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाईकिल व जामातलाशी के दौरान 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। मोटरसाईकिल के बारे में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाईकिल कुछ दिन पूर्व थाना करनैलगंज क्षेत्र से चोरी की थी। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।