सरकारी अनाज की हेरा-फेरी करने के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में वांछित अभियुक्तो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने मु0अ0सं0- 285/2021, धारा 3/7 ई0सी0 एक्ट से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों- 01. आशीष कुमार, 02. अरविन्द कुमार को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण संगम ट्रान्सपोर्ट के ट्रक ड्राइवर थे जो सरकारी अनाज को गोदामों में ले जाते समय रास्ते में कुछ अनाज की हेरा-फेरी कर लिया करते थे। जिसके सम्बन्ध में विपणन निरीक्षक बभजोत जितेन्द्र प्रताप द्वारा थाना को0 देहात में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।