चोरी की 02 अदद बैट्री, 02 अदद रिंग के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, 01 अदद नाजायज चाकू भी बरामद



गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
          उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने मु0अ0सं0-167/21, धारा 379 भादवि से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों-01. प्रेमजी, 02. छोटू कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद मोटरसाईकिल, 02 अदद चोरी की बैट्री, 02 अदद रिंग व 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों ने उतरौला ग्राम सभा में सड़क किनारे स्थित गैस गोदाम से बैट्री व रिंगो की चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में वादी रणजीत मौर्या द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 




Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा