पुलिस अधीक्षक ने किया सैनिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी, अपराध गोष्ठी के पश्चात कोविड-19 महामारी से पुलिसकर्मियों के बचाव हेतु समस्त क्षेत्राधिकारियों को एवं थाना प्रभारियों को बचाव सामग्री का किया वितरण


अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के साथ बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर - 

 गोंडा। आज दिनांक 23/07/2021 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी की। जिसमें सर्वप्रथम सैनिक सम्मेलन कर पूर्व में आई समस्याओं के निस्तारण एवं उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जाना तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था के परिपेक्ष्य में अपराध गोष्ठी की गई। जिसमे सबसे ज्यादा जोर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं बीट प्रणाली को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए प्रत्येक बीट क्षेत्र में बीपीओ का व्यापक प्रचार प्रसार करने, बीट बुक को अद्यावधिक करने, गैर जनपद से प्राप्त अपराधियों की सूची का भौतिक सत्यापन एवं उन अपराधियों का डोजियर बनाए जाने, गैर जनपद के अपराधियों द्वारा जनपद में अपराध कारित करने की सूचनाओं का संबंधित जनपद से आदान-प्रदान करना, अवैध शराब पर पूर्णतया अंकुश लगाने, अनावरित अभियोगो में टीम बनाकर कार्यवाही करने, लंबित विवेचना का निस्तारण करने, लंबे समय से फरार पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों गिरफ्तारी करने, लंबित मालों का निस्तारण करने, सम्मन/वारंट की समय अवधि के अंदर तामीला करने, अपराधियों के विरुद्ध एनएसए, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर की नियमित चेकिंग करने, लंबित जनसुनवाई/ आईजीआरएस के मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों पर covid-19 की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन हो। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों को सेनीटाइजर, साबुन, फेस शील्ड, ब्लीचिंग पाउडर, फिनायल, मास्क, हैंडवाश, पीपीई किट आदि अन्य आवश्यक बचाव सामग्री तथा फोगिंग मशीन का वितरण किया।


          गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, पेशकार, स्टेनो, पीआरओ पु0अ0 व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा