मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, चोरी हुई मोटरसाईकिल 24 घंटे में बरामद



गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में वाहन चोरो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने मु0अ0सं0- 574/21, धारा 379 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त श्यामबाबू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुरायी गयी मोटरसाईकिल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 27.07.2021 को आर एन पाण्डेय नर्सिंग होम परिसर से वादी उमानाथ तिवारी की मोटरसाईकिल चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा