स्माइल ट्रेन संस्था द्वारा 6 दिसंबर तक बच्चों का किया जाएगा निशुल्क ऑपरेशन
खबर आपके काम की
गोंडा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं अमेरिका की स्माइल ट्रेन संस्था के सहयोग से प्रदेश के विख्यात अस्पताल हेल्थसिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपर स्पेशियालटी हास्पिटल, लखनऊ के प्लास्टिक माइक्रोवैस्कुलर काॅस्मेटिक एवं क्रेनियोफेशियल सर्जरी विभाग द्वारा जन्मजात कटे होठ एवं कटे तालू के मरीजों के लिये एक निःशुल्क सेवा प्रदान की जा रही है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में आगामी 06 दिसम्बर तक पंजीकरण का किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह गौतम ने बताया कि हेल्थसिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपरस्पेशियालटी हास्पिटल लखनऊ द्वारा आयोजित इस शिविर में पंजीकृत रोगियों का सम्पूर्ण इलाज पूर्णतया निःशुल्क किया जायेगा, जो आगामी 06 सिदम्बर तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए स्माइल ट्रेन संस्था के प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मोबाइल नंबर 9454159999, 9565437056 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।