मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मधु गैरोला का हुआ स्थानांतरण अजय सिंह गौतम होंगे गोंडा के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी
गोंडा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मधु गैरोला का स्थानांतरण कल देर रात कर दिया गया उन्हें सीतापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उनकी जगह पर गोंडा जनपद में डॉ अजय सिंह गौतम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की नई जिम्मेदारी दी गई है।
भ्रष्टाचार के आरोपों से गिरी डॉ मधु गैरोला का स्थानांतरण तो तय माना जा रहा था और अंदर खाने यह भी चर्चा थी कि मधु गैरोला का बहुत जल्दी स्थानांतरण किया जाएगा डॉ मधु गैरोला के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की शिकायत लोकायुक्त से हुई थी जिसके फलस्वरूप उनका स्थानांतरण किया गया। डॉक्टर अजय सिंह गौतम रायबरेली के वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात थे जिनको गोंडा जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पदों पर नई तैनाती दी गई है।
जिले में गलत तरीके से भुगतान की शिकायत लोकायुक्त से हुई थी। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. आनंद ओझा ने बताया कि शासन के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार की शिकायत शासन के साथ ही लोकायुक्त से हुई थी।
शासन ने तीन सदस्यीय टीम को जांच सौंप दिया है। इसके साथ ही सीएमओ को हटा दिया है। अब जिले के सीएमओ डॉ. अजय सिंह गौतम होंगे। अभी तक वह रायबरेली में बतौर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत थे।