विवादों में घिरे एसडीएम सदर को जिलाधिकारी ने हटाया

गोंडा। राजस्व मामलों में लापरवाही और विवादों के निस्तारण में नियमों की अनदेखी एसडीएम सदर को भारी पड़ गई। शासन के निर्देश पर एसडीएम सदर विजय बहादुर यादव को हटाकर कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम बनाया गया है। सदर तहसील के सीहा गांव निवासी शिक्षक विश्वनाथ मिश्र के मामले में एकतरफा कार्रवाई की शिकायतें शासन स्तर से हुईं थीं।
वहीं, सदर तहसील में एक दर्जन से अधिक भूमि विवाद के मामलों में मनमानी कार्रवाई और विवाद बढ़ने की शिकायत सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री से की थी। मुख्यमंत्री ने विधायक की शिकायत का संज्ञान लेकर उनसे मोबाइल पर बात करके कार्रवाई का आश्वासन दिया था। तभी से कार्रवाई का अनुमान लगाया जा रहा था। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने मंगलवार को एसडीएम सदर विजय बहादुर यादव को हटाकर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी के पद पर कलेक्ट्रेट में तैनाती दी है। वहीं, तरबगंज के तहसीलदार नरसिंह नरायन वर्मा अस्वस्थ हैं और 15 दिन से अवकाश पर हैं। ऐसे में डीएम ने व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए तहसीलदार पुष्कर मिश्र को तरबगंज में तैनाती दी है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा