पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया


गोंडा। आयरन लेडी के नाम से दुनिया भर में प्रख्यात, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पूरे जनपद में धूमधाम से मनाई गई। इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस शहर अध्यक्ष रफीक रैनी की अगुवाई में इंदिरा गांधी का जन्म दिन राजा मोहल्ला स्थित कार्यालय पर मनाया गया तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसे कांग्रेस के कई नेताओं ने संबोधित किया। गोष्ठी को संबोधित करने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष जलील अहमद खान,प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, सेवादल के अनीश नाना, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह आदि लोगों ने संबोधित कर इंदिरा जी के कार्य व उनके त्याग और बलिदान की गाथा को याद किया। इस अवसर पर मोबीन खान, शहजादे मेवाती,आशीष सिंह, शोएब, अभय सिंह,विनय कुमार, सिराज अहमद फारुकी, विनोद, जाकिर, संजय, डीपी शुक्ला, मोहम्मद आफताब आदि लोग उपस्थित रहे । 


इसी क्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी के द्वारा गौरा विधानसभा मे इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर वहां पर जन्मदिन मनाया गया जिसमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी, उत्तम मिश्रा, मीडिया सह प्रभारी विकास मनोहर समेत कई अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद रहे। मेहनौन विधानसभा में कांग्रेस नेता दिलीप शुक्ला के द्वारा इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई जिसमें इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों और उनके देश को आगे ले जाने के मिशन पर प्रकाश डाला गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा