केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व स्वतंत्र फेडरेशन कर्मचारी संगठनों के द्वारा 26 नवंबर को की जायेगी अखिल भारतीय हड़ताल

गोंडा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व स्वतंत्र फेडरेशन कर्मचारी संगठनों के आवाहन पर आगामी 26 नवंबर 2020 को अखिल भारतीय हड़ताल का आवाहन किया गया है इसी क्रम में गोंडा में उप श्रम आयुक्त कार्यालय गोंडा के समक्ष गोंडा के सभी ट्रेड यूनियन फेडरेशन व कर्मचारी संगठनों के द्वारा धरना व प्रदर्शन 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा तथा अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र भी सौंपा एंगे लाल झंडा कार्यालय पर तैयारी बैठक में यह तय किया गया कि अपने अपने कार्यालय पर सभी साथी 10:00 से 12:00 बजे तक प्रदर्शन करने के पश्चात उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर पहुंचेंगे। 


बैठक की अध्यक्षता रामकृपाल यादव तथा संचालन कौशलेंद्र पांडे ने किया बैठक को सादिक,ईश्वर शरण शुक्ला, आध्या तिवारी, रुपेश सोनी, विनीत तिवारी, हरिओम श्रीवास्तव, सुरेश कनोजिया इत्यादि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा को तय करने के लिए 24 नवंबर को पुनः बैठक का आवाहन किया गया है। 



Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा