कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे श्री राघव राम मिश्रा का निधन, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर।


गोंडा। अपनी आवाज पार्टी फोरम पर बेबाकी से रखने वाले तथा अपने कार्यकाल में जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा को ऊंचाई पर पहुंचाने वाले हर दिल अजीज कांग्रेसी लीडर श्री राघव राम मिश्रा जी आज हमारे बीच नहीं रहे, यह खबर सुनकर हम सभी कांग्रेसजनों को अपार दुख हुआ है, उनके असामयिक निधन की खबर सुनकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी उनके साथ में जिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता यहां तक कि अन्य दलों के भी कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण उनके पैतृक निवास पर उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि उनकी क्षतिपूर्ति बहुत ही कठिन है, उनके जाने से जो स्थान खाली हुआ है वह कभी भरा नहीं जा सकेगा और उनकी जगह हमेशा हमारे दिलों में महफूज रहेगी। श्री राघव राम मिश्रा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रहे उनके कार्यकाल में जनपद गोंडा में कांग्रेस ने नई ऊंचाइयां प्राप्त की थी। कांग्रेस नेता और वर्तमान में जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी, विजय कृष्ण पांडे, शिव कुमार दूबे, अब्दुल रहमान, प्रद्युम्न शुक्ला, शुक्ल प्रसाद शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, अनीस नाना, अमरजीत सिंह सह मीडिया प्रभारी विकास मनोहर कांग्रेस शहर अध्यक्ष रफी रैनी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।



Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा