नवंबर और दिसंबर में दो तिथियों को प्रदर्शित की जाएगी मतदाता सूची
लखनऊ ब्यूरो। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं वहाँ पर दिनाकं 22-11-2020 रविवार, 28-11-2020 शनिवार, 05-12-2020 शनिवार व 13-12-2020 रविवार
को 10 बजे से 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी, जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची मे है, या नहीं,यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है,यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं,इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा।
नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं।
(1) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो।
(2) राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी।या
(3) आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
या
(4) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी।
18 वर्ष की होनी चाहिए)
(5) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठेंगे
वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी इसी दिन अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है।