कांग्रेस के चाणक्य अहमद पटेल का कोरोना संक्रमण के बाद निधन
हालांकि, 18 नवंबर को अहमद पटेल की पुत्री ने यह जानकारी साझा की थी कि उनके पिता की सेहत में सुधार हो रहा है।
बता दें कि अहमद पटेल ने 1 अक्टूबर को खुद ट्वीट करके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं, जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं मैं उन सभी से आग्रह करता हूं कि वे खुद को आइसोलेट कर लें। पटेल को कांग्रेस का संकटमोचक कहा जाता था। वह सोनिया गांधी के सबसे करीबी और राजनीतिक सलाहकार थे।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडे, शहर अध्यक्ष रफी रैनी, उत्तम मिश्रा सह मीडिया प्रभारी विकास मनोहर समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।