डी आई जी देवीपाटन मंडल (गोंडा) डॉ० राकेश सिहं द्वारा गोण्डा ने परिक्षेत्रीय जनपदों के अधिकारीयों और कर्मचारीगणों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए


गोष्ठी में यातायात माह की समीक्षा कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये


डीआईजी राकेश सिंह ने निम्नांकित बिन्दुओं पर की गयी कार्यवाही पर जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये, और जनपदों में चिन्हत किय़े गये ब्लैक स्पाट ( दुर्घटना वाले स्थानों ) की जानकारी भी ली,

1 . यातायात माह के अन्तर्गत अब तक की गयी कार्यवाही का विवरण प्राप्त कर सभी जनपदों द्वारा यातायात माह में वसूले गये शमन शुल्क की जानकारी भी किया,

2. वहीं जनपदों में यातायात माह एवं विगत कुछ माहों में हुई सड़क दुर्घटनाओं तथा दुर्घटनाओं से बचाव हेतु की गयी कार्यवाही के बारे में अवलोकन किया, और सभी को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए ये भी निर्देशित किया की नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्यवाही करें। 

डीआईजी राकेश सिंह द्वारा जनपद गोण्डा के अधिकारियों को यातायात माह में की गयी कार्यवाही पर नाराजगी भी जताई, जिसके बाद एस पी गोंडा श्री शैलेश पांडे एक्शन में आए और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और इंस्पेक्टरों को निर्देश दिया कि यातायात माह में ज्यादा से ज्यादा वाहन की चेकिंग किया जाए और अधिक से अधिक लोगों की हेलमेट और मास्क की चेकिंग की जाए और जो व्यक्ति बिना हेलमेट और मास्क के मिले या यातायात नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाए उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा