सफाई कर्मचारियों ने सौंपा 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन, दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
गोंडा। भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बाल्मीकि के नेतृत्व में कर्मचारियों के समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोंडा को सौंपा गया जिसमें समस्त सफाई व सामान्य कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया कुछ समस्याएं निम्न थी। प्रथम सातवां वेतनमान का एरियर सभी कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में शीघ्र जमा कराया जाए
द्वितीय 3 वर्ष का काटा गया पालिका द्वारा बोनस भविष्य निधि खाते में जमा कराया जाए
तीसरा 12 वर्ष से ऊपर हो चुके वंचित सभी कर्मचारी को एसीपी का लाभ शीघ्र दिलाया जाए
चौथा 14 माह का पीएफ काटा गया जो भविष्य निधि खाते में शीघ्र जमा कराया जाए
पांचवा पेंशन धारकों को पेंशन धारक के पेंशन में डी ए शीघ्र लगाया जाए,
शैक्षिक योग्यता को देखते हुए कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए
सातवां महंगाई भत्ता को भविष्य निधि खाते में शीघ्र जमा कराया जाए,
संघ कार्यालय का निर्माण कराया जाना इन सभी बातों को लेकर 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोंडा को सौंपा गया।
इन सभी मांगों पर कार्रवाई ना होने की दशा में संघ व कर्मचारी विवश होकर अपनी समस्याओं का मांगों को लेकर पालिका प्रांगण में दिनांक 23 नवंबर 2020 सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक के नियमों का पालन करते हुए धरने पर बैठेंगे यदि समय से निराकरण नहीं होता है तो आगामी तिथि तक निरंतर जारी रहेगा। भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बाल्मीकि ने कहा कि संघ ने समस्त सफाई व सामान्य कर्मचारियों की समस्याओं को पूर्व में कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया है और समय-समय पर अवगत कराते आए हैं पर अभी तक इस पर कोई भी कार्यवाही पालिका प्रशासन द्वारा नहीं की गई है संघ द्वारा इस संबंध में दिनांक 19 नवंबर को 8 सूत्री मांगों को लेकर पालिका में ज्ञापन भी दिया गया था जिस पर कार्यवाही ना होने पर संघ व कर्मचारी विवश होकर अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर पालिका प्रांगण में दिनांक 23 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक धरने पर बैठेंगे और यदि उसके बाद भी निराकरण नहीं होता है तो आगामी तिथि तक दिया धरना निरंतर जारी रहेगा जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। इस संबंध में आयुक्त, जिलाधिकारी गोंडा, नगर मजिस्ट्रेट गोंडा समेत कई लोगों को पहले से अवगत करा दिया गया है ।