जनपद के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस



गोंडा। जनपद के प्राथमिक विद्यालय कौरहे में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विघालय के प्रधानाध्यापक शरद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।। इसके पश्चात विघालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया।अनेक सामाजिक सांस्कृतिक और‌ धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विघालय के शिक्षक इनदेश यादव , विजय कुमार,राम अदालत वर्मा प्रधान विरेन्द्र वर्मा और कन्हैयालाल उपस्थित थे। सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया।संचालन आशुतोष द्विवेदी ने किया। इसी क्रम में गोंडा जनपद के श्री तेग बहादुर सिंह आदर्श विद्या मंदिर, इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, ज्ञान विकास निकेतन समेत सैकड़ों की संख्या में विद्यालयों में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी विद्यालयों में किया गया साथ ही बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालयों में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अद्भुत प्रस्तुति की गई।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा