गोंडा। 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के समस्त स्कूल, कक्षा 9 से 12 का समय भी हुआ परिवर्तित

गोंडा। ब्यूरो।  कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी गोंडा के आदेश अनुसार जनपद गोंडा के समस्त बोर्डों के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के स्कूलों को 14 जनवरी 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है देर रात 9:00 बजे गोंडा जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार के द्वारा यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से दी गई जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनपद गोंडा के समस्त बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय 14 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगे, और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों को सुबह 10:00 से 2:00 तक संचालित करने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार के द्वारा भी एक आदेश पारित किया गया था जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के समस्त बोर्ड के समस्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन करते हुए सुबह 10:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा