राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया,थाने में पूछताछ जारी
मुंबई: हाल ही में आदिल खान दुर्रानी से शादी रचाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत एक बार फिर से मुसीबत में फंस गई हैं। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ अभिनेत्री राखी सावंत को हिरासत में ले लिया है और थाने में उनसे पूछताछ जारी है। राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले मॉडल शर्लिन चोपड़ा की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को सर्कुलेट किया था। पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद राखी सावंत को लगातार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन वो नहीं आ रहीं थीं। इसके बाद आज पुलिस की एक टीम उनके घर गई और उन्हें डिटेन करके अंबोली पुलिस स्टेशन ले आई। फिलहाल, पुलिस स्टेशन में राखी सावंत से पूछताछ की जा रही है।