आगरा। देशभर से फैशन डिजाइनर और माडल आज आगरा में
आगरा ब्यूरो। फैशन डिजाइनर डे के उपलक्ष्य में वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम (डब्ल्यूडीएफ ) द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित जलसा रिसोर्ट में नेशनल डिजायनर्स
अवार्ड का पांचवा संस्करण आयोजित किया जा रहा है । इसमें देश के विभिन्न प्रांतों लगभग 100 फैशन डिजायनर और 60 से अधिक मॉडलो ने भाग लिया।
जलसा रिसोर्ट में बुधवार को पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी देते हुए डब्ल्यूडीएफ चीफ एक्जुकेटिव ऑफिसर अंकुश अनामी ने बताया कि शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक फैशन शो का आयोजन होगा जिसमें देश भर से आयी लगभग 60 से अधिक मॉडल भाग लेंगी । इसके उपरान्त अवार्ड सैरेमनी का आयोजन हुआ । जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद एसपी सिंह बघेल ने किया । उन्होंने बताया कि डब्ल्यू डीएफ विश्व की सबसे बड़ी फैशन डिजायनिंग कम्यूनिटी है , जिससे विश्व के लगभग एक लाख से अधिक फैशन डिजायनर जुड़े हैं । कुशीनगर जिले की , अंशिका सिंह पुती रामप्रताप सिंह कुशीनगर जिले के एक छोटे से गाँव से ताल्लुक रखने वाली अंशिका सिंह , पुली रामप्रताप सिंह तथा माता संजू सिंह , भी इस समारोह में उपस्थि रहे ।अंशिका सिंह को डिजाइनर के अवार्ड से नवाजा गया ।
पिता रामप्रताप सिंह ने बताया की आजकल बेटियों को हर क्षेत्र में भाग लेने के प्रोसाहन देने की जरूरत हैं । पुत्री को सफलता पता देख कर परिवार को गर्व का अनुभव होता है । इसकी उदाहरण आशिका सिंह है ।
प्रतियोगिता का उद्देश्य है कि फैशन डिजायनिंग के क्षेत्र में छोटे शहरों में छुपी प्रतिभाओं को विश्व स्तरीय प्लेटफार्म उपलब्ध कराना । नेशनल डिजानर्स अवार्ड भारत का सबसे बड़ा फैशन के क्षेत्र का अवार्ड है । अवार्ड तीन कैटेगरी 3 में दिए गए , जिसमें पहली अपकमिंग डिजायनर ( 0 से 3 वर्ष का अनुभव ) , दूसरा इमर्जिंग डिजायनर ( 3-7 वर्ष का अनुभव ) , स्टेबलिश्ड डिजायनर ( सात वर्ष से अधिक का अनुभव ) । इस अवसर पर मुख्य रूप से पुष्पेन्द्र सिंह परिहार , सृष्टि कुलश्रेष्ठ , शिल्पी अनामी , रजत सागर , गौरखपुर से सबा नाजीन , अंकुश कुशवाह , मयंक शर्मा , मुम्बई से निशा , गुजरात से ज्योति सीजू , नीरल आदि उपस्थित थीं ।