पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अम्बेडकर चौराहे पर नववर्ष के अवसर पर यूपी-112 की सेवाओं को जनजागरूकता हेतु लगे स्टाल व सेल्फी प्वांइट का फीता काटकर किया शुभारम्भ

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने चौराहे पर आने जाने वाले लोगो को यूपी-112 द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में किया जागरूक-
 
आज दिनांक 30.12.2022 को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अम्बेडकर चौराहे पर नववर्ष के अवसर पर यूपी-112 की सेवाओं को जनजागरूकता हेतु लगे स्टाल का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित आमजनमानस को यू0पी0-112 द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 में कॉल कर अपनी समस्या को बता सकते है। पुलिस द्वारा तत्काल उसका निराकरण किया जायेगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजनमानस को यू0पी0-112 के बारे में जागरूक करते हुए कहां कि नम्बर एक है लेकिन इसकी सेवाएं अनेक है आपलोग डायल-112 में कॉल कर पुलिस सम्बन्धी, मेडिकल सम्बन्धी, आगजनी, प्राकृतिक आपदा, घरेलू हिंसा के मामले व रेलवे प्लेटफार्म/चलती ट्रेन में सहायता पा सकते है।

        इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पी वर्मा, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी डायल-112 व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा