UP के मदरसों में NCERT की किताबों से होगी पढ़ाई,


लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी के मदरसों के कायाकल्प के लिए बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को मदरसा बोर्ड की हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा पाठ्यक्रम को लेकर था। बैठक में फैसला लिया गया कि मदरसों में अब NCERT की किताबों से पढ़ाई होगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तर्ज पर मदरसों में चरणबद्ध तरीके से NCERT की किताबें लागू होंगी। इतना ही नहीं मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को इसके लिए ट्रेनिंग भी दिलवाई जाएगी।
बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर इफ्तिखार अहमद ने बताया कि मान्यता प्राप्त राज्य सरकार अनुदानित मदरसों में भी दीनी तमिल के साथ चरणबद्ध तरीकों से NCERT का सिलेबस लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला पहले भी लिया गया था, लेकिन उस पर सही से अमल में नहीं लाया गया। अब सरकार की मंशा के अनुरूप इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा के स्कूलों की तरह ही मदरसों में भी NCERT की किताबों का वितरण होगा। साथ ही मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता को देखते हुए शिक्षकों की ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा