कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0- 558/2022, धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्तगण 01. दया प्रकाश शुक्ला 02. शुभम शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी तरीके से जमीन बैनामा करवा दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।