बस्ती। सुशील ऑटोमोबाइल पर हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन का मनाया गया 100वाँ जन्मदिन


बस्ती। ब्यूरो रिपोर्ट- हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन बृजमोहन लाल मुंजाल के 100 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुशील ऑटोमोबाइल्स पर छोटे-छोटे बच्चों के बीच फर्म के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल व शशांक अग्रवाल ने केक काटा और स्कूली बच्चों को उपहार भी दिया । इसके साथ ही साथ पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए पौधारोपण भी किया गया इसके बाबत जानकारी देते हुए प्रेम कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज हम सब लोगों के लिए हर्षोल्लास का दिन है और हम लोग इसे बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। कार्यक्रम में सुशील ऑटोमोबाइल्स के मैनेजर पवन श्रीवास्तव, विपिन के साथ क्षेत्र से आए भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा