बस्ती। कप्तानगंज के सभी विद्यालयों में एक साथ आयोजित हुआ बाल नामांकन एवं स्वागत कार्यक्रम





 _खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव कन्या कप्तानगंज विद्यालय के उत्सव में हुए शामिल_ 

 _पूर्व मा०वि० सहिजनपुर में भी आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम_

 _स्वागत से गदगद् हुए बच्चे विद्यालयों का दृश्य हुआ मनोरम_

बस्ती संवाददाता - शासन की मंशा के अनुरूप व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में ग्रीष्मावकाश के बाद आज दिनांक 01 जुलाई 2024 को जनपद सहित विकास क्षेत्र कप्तानगंज के समस्त परिषदीय विद्यालयों में एक साथ बाल नामांकन एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम व गाजे - बाजे के साथ हुआ । 
          प्राप्त समाचार के अनुसार परिषदीय व अन्य समस्त प्रकार के विद्यालय ग्रीष्म कालीन अवकाश के उपरान्त खुल चुके हैं । इसी क्रम में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में आज दिनांक 01 जुलाई 2024 को बाल नामांकन व स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ । विकास खण्ड कप्तानगंज के खण्ड शिक्षा अधिकारी की पहल पर विकास खण्ड के समस्त परिषदीय विद्यालयो में एक साथ बाल नामांकन व स्वागत कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से हुआ । स्वयं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा कन्या कप्तानगंज , प्रा०वि० भरु सहित विकास क्षेत्र के कई विद्यालयों के कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया व जरूरी आवश्यक निर्देश भी दिए गए । कम्पोजिट विद्यालय गड़हा गौतम , प्रा० वि० मरवटिया तिवारी , प्रा० वि० फरेंदा सेंगर , प्रा० वि० करचोलिया , कम्पोजिट विद्यालय कौड़ी कोल , पूर्व मा0 वि० पटखौली , पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहिजनपुर सहित पूरे कप्तानगंज ब्लाक में बाल नामांकन एवं स्वागत कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा कन्या कप्तानगंज में वृक्ष रोपित करते हुए वृक्षारोपण की सांकेतिक पहल भी कर दी गयी है । यह जानकारी कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा