03 वर्ष से गुमशुदा लड़के को थाना सादुल्लाह नगर पुलिस के सहयोग से उसके परिजनों से मिलाया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता

बलरामपुर!!दिनांक 03.02.3023 को पुलिस अधीक्षक जनपद बलरामपुर श्री केशव कुमार व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री उदयराज सिंह को जारिए सोशल मीडिया जानकारी प्राप्त हुई कि एक लडका रमन कुमार जो पंजाब में घूमते हुए मिला है, अपने गांव एवं परिजनों का नाम नहीं बता पा रहा है थोड़ा मंदबुद्धि का है जो अपने को सादुल्ला नगर के पास का निवासी होना बता रहा है उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाह नगर बृजानन्द एवं थाना सादुल्ला नगर के कर्मचारियों द्वारा थाना क्षेत्र में घूम-फिर कर उस लड़के की फोटो की पहचान कराई गई तो बीट हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह ने इसकी पहचान रमन कुमार पुत्र मोतीलाल उम्र करीब 18 वर्ष निवासी दतलूपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर के रूप में इस बच्चे की पहचान कराने में सफल रहेl उक्त गुमशुदा बालक के चचेरे भाई रामचरण पुत्र हीरालाल ने बताया कि करीब 03 वर्ष पूर्व रमन अपने भाई के साथ मुम्बई गया था वहीं से गायब हो गया था l चचेरे भाई हरिचरण ने बताया कि इस बच्चे के माता पिता की मृत्यू पूर्व में हो चुकी है जिसके दो सगे भाई रवि कुमार व पवन कुमार दोनों लुधियाना में नौकरी करते है। इस प्रकार सादुल्लानगर पुलिस द्वारा लडके के परिजनो का पता लगाकर उनके बच्चे को मिलवाया गया । पुलिस की इस मानवीय कार्य की गुमशुदा बालक रमन कुमार के परिजन व क्षेत्र के व्यक्तियो द्वारा सराहना की गयी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा