गोंडा। थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



रिपोर्ट क्राइम रिपोर्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह 
कार्यवाही-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-515/23, धारा 305,504,506 भादवि से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त दीपक निषाद को टिकरी चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 09.12.2023 को थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम केवटहिया सुदामापुर टिकरी के रहने वाले सीताराम निषाद द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित सूचना दी गयी थी कि उनकी नातिन को विपक्षीगणों द्वारा भद्दी-भद्दी गालियां दी गयी थी। जिससे आत्मग्लानि के चलते मेरी नातिन द्वारा आत्महत्या कर ली गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 01.02.2024 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत उक्त अभियुक्त को टिकरी चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा