गोंडा। थाना परसपुर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट क्राइम रिपोर्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह
कार्यवाहीः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज श्री चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में गठित थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-486/23, धारा 363,376 डी0ए0 भादवि व 5जी/6 पाॅक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकुर सिंह उर्फ मंजीत सिंह को शाहपुर बस स्टाप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 13.12.2023 को ग्राम रेक्सडिया थाना परसपुर के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना परसपुर में सूचना दी गयी कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की को विपक्षी अन्तिम सिंह द्वारा बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना थानाध्यक्ष परसपुर शेषमणि पाण्डेय द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त को आज दिनांक 01.02.2024 को कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत शाहपुर बस स्टाप के पास बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा 164 सीआरपीसी के तहत दिए गए बयान के उपरांत धारा 376(डी0ए0) की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।